नगर के निबिया खेड़ा स्थित भद्रेश्वर महादेव, अस्पताल रोड स्थित बारीश्वर महादेव और कुष्मांडा मां परिसर स्थित शिवालय में तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कर्चुलीपुर गांव में रिंद नदी के ऊपर स्थित अवलेश्वर मंदिर में भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।