शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
आनंदेश्वर मंदिर में रविवार रात से उमड़ने लगी भीड़
परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां रविवार रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार तड़के मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर बाबा आनंदेश्वर का अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।