कानपुर के ग्वालटोली के कटरी स्थित रामपुर लुधवाखेड़ा गांव में पिता-पुत्र ने अपनी इज्जत बचाने के लिए बेटी के प्रेमी की हत्या की थी। हत्या का सूत्रधार गांव का ही राकेश निकला, इसका भी उसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार देर रात राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं, लड़की का भाई अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गंगा बैराज स्थित नत्थापुरवा गांव के ऊदन निषाद को शक था कि पड़ोसी गांव रामपुर लुधवाखेड़ा के किसान बबलू निषाद के 14 वर्षीय बेटे सौरभ से उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग है। सौरभ मंगलवार रात गांव के राकेश, सनी और कौशल के साथ उन्नाव परियर में एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में ऊदन और उसके बेटे सोनू ने उसे पकड़ कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली पुलिस ने गुरुवार देर रात जब ऊदन को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे सोनू के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की बात कबूली।
विज्ञापन
3 of 5
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी कर्नलगंज अमरनाथ यादव ने बताया कि सौरभ की हत्या में राकेश भी शामिल था उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
4 of 5
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह से रच रहा था साजिश
राकेश, ऊदन की मौसी के जेठ का बेटा है। उसका ऊदन की बेटी से प्रेम प्रसंग था। वहीं, पिछले कुछ महीनों से उसका झुकाव सौरभ की तरफ हो गया था। तीन माह पहले उसने सौरभ को ऊदन की बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
इसके बाद से राकेश, सौरभ को रास्ते से हटाना चाहता था। वहीं, ऊदन ने भी बेटी को उससे बात करते हुए देख भी लिया था। इसी का फायदा उठाकर राकेश ने ऊदन के घर जाकर कहा कि उनकी बेटी को सौरभ बुला रहा है। इसी गुस्से में आकर ऊदन और उसके बेटे सोनू ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी।