हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मशहूर रागिनी गायिका सपना चौधरी नाइट में रविवार को जमकर धमाल मचा। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित कार्यक्रम का आलम यह था कि प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेकाबू हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपना ने अपने अंदाज में एक के बाद एक कई लटके-झटकेदार गीत सुनाए, ठुमके लगाए तो कनपुरिया प्रशंसकों ने दे ताली दे ताली माहौल गुंजा दिया। सीटियां बजती रहीं और वंस मोर-वंस मोर का शोर गूंजता रहा।
विज्ञापन
3 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपना टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन-12 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। भूरे रंग का सूट पहने सपना ठीक रात 7:45 बजे 50 बाउंसरों के साथ मंच पर पहुंचीं तो लोगों ने हाथ उठाकर जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया।
4 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर आई सपना ने गीत... धीरे-धीरे बन जाग्गी तेरी सॉलिड बॉडी... पर परफार्मेंस शुरू की तो माहौल बना। इसके बाद उन्होंने तेरी आंख्यां का यो काजल, करे है गोरी मन्ने घायल..., बंदूक चलैगी..., मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई... आदि गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन
5 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे ठंडी रात में गर्मी बढ़ती गई और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ते देख आयोजकों ने रात करीब 8:35 बजे ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
जैसा सोचा था वैसा नहीं पाया
6 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह बहुत आहत हुई हैं। इतना अच्छा कार्यक्रम चल रहा था, पता नहीं प्रशंसकों को क्या हुआ कि वे तोड़फोड़ पर करने लगे। बहुत उम्मीद से कानपुर आई थीं पर दोबारा आने से पहले एक बार सोचना अवश्य पड़ेगा। जैसा सोचा था वैसा नहीं, पाया शहर को।
विज्ञापन
7 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बृजेंद्र स्वरूप पार्क में सपना चौधरी नाइट में रात करीब 8:35 बजे कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा हुई तो प्रशंसक भड़क उठे और तोड़फोड़ करने लगे। प्रशंसकों ने पथराव भी कर दिया। बैरिकेडिंग तोड़ कर कुछ प्रशंसक सपना तक पहुंचने की कोशिश करने लगे।
8 of 9
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कुर्सियां फेंकी जाने लगीं, बवाल बढ़ते देख बेकाबू प्रशंसकों पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। गुस्साए प्रशंसकों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले। पथराव में तीन मीडियाकर्मी घायल हो गए।
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी मुश्किल से पुलिस ने सपना को मंच से कार में बैठाकर होटल के लिए रवाना किया। करीब आधे घंटे बाद प्रशंसकों को खदेड़कर पार्क से बाहर किया गया। इस बारे में आयोजक आलोक उपाध्याय का कहना है कि प्रशंसकों ने एक कलाकार के साथ गलत व्यवहार किया है। इससे कानपुर का नाम खराब हुआ है।