फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangam Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या को नकारा, इंटरनल हेड इंजरी से मौत, जांच में हुआ ये खुलासा

Tue, 03 Jan 2023 05:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बी-फार्मा के छात्र संगम यादव (23) की मौत के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। अब तक की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संगम की मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा थी। वह दोस्तों के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी कर रहा था।

सभी ने शराब पी रखी थी। संगम इसी दौरान छत पर गया। वह छत पर किनारे होकर मकान के पीछे की तरफ उल्टियां करने लगा और इसी समय वह अचानक नीचे गिर गया। दोस्तों ने फंसने के डर से शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने (एल्कोहल) की पुष्टि हुई है।

मूलरूप से कन्नौज के छिबरामऊ निवासी संगम यादव माधवपुरम गूबा गार्डेन में अपने मकान में रहता था। पिता झांसी तो भाई महोबा में पुलिस विभाग में हैं। संगम अकेले रहकर रामा मेडिकल कॉलेज से बी-फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बिठूर इलाके में सड़क किनारे संगम का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की और उसके आठ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब तक की जांच में सामने आया कि संगम अपने दोस्त बिठूर निवासी अभिषेक पांडेय के घर पर पहुंचा था।
विज्ञापन

3 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
यहां पर संगम और अभिषेक समेत नौ दोस्त मौजूद थे। सभी नए वर्ष पर पार्टी कर रहे थे और सभी ने शराब भी पी थी। तभी संगम को उल्टियां होने लगीं। वह भागकर बिल्डिंग की छत पर पहुंचा (चौथी मंजिल)। फिर वह नहीं लौटा। जब दोस्तों को वह छत पर नहीं दिखा, तो खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह घर के पीछे पड़ा दिखाई दिया।

4 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग की पूछताछ, एक जैसे बयान
पुलिस ने संगम के उन सभी दोस्तों को हिरासत में लिया जो उस रात पार्टी में शामिल थे। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि इन सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। सभी के एक जैसे बयान थे। सभी ने हादसा ही बताया। पूरा घटनाक्रम भी बताया। किसी के भी बयान में कोई संदिग्धता नहीं रही।
विज्ञापन

5 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
मिट्टी में मिला खून, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अहम
फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल की जांच की। मिट्टी के नमूने लिए जिसमें खून के निशान मिले। घर की छत व कमरे से बीयर की बोतलें भी मिलीं। फोरेंसिक टीम ने सभी चीजें सील कर दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार संगम के हाथ, पैर व पसलियां टूटी थीं।
विज्ञापन

6 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
सिर में क्लॉटिंग थी। सिर में अंदरूनी चोट होने से उसकी मौत हुई। एक्सपर्ट के मुताबिक जिस तरह की चोटें संगम के शरीर पर मिली हैं, वह ऊंचाई से गिरने से ही होती हैं। इन सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस की जांच हादसे की तरफ ही बढ़ रही है।
विज्ञापन

7 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
परिजन चाहें, तो खुद पूछताछ कर सकते हैं
एसीपी ने बताया कि मृतक के पिता व भाई को सभी तथ्य बताए गए हैं। यह भी कहा गया है कि अगर उनके मन में कोई शक है तो खुद संदिग्धों से पूछताछ कर सकते हैं। सर्विलांस से जो डिटेल मिली उससे भी कोई ऐसा साक्ष्य सामने नहीं आया जिससे हत्या की ओर इशारा हो। संदिग्ध सभी छात्र हैं। कोई मोटिव भी सामने नहीं आया।

8 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि छात्र संगम यादव की परिवार में आखिरी बात अपने भाई से शनिवार रात करीब आठ बजे हुई थी। उसके आधे घंटे बाद वह अपने दोस्त अभिषेक से मिलने गया। यहां से निकले के बाद वह कहां गया? किसके साथ गया? इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी।

9 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
दोस्त के मिलने के करीब दस घंटे बाद (रविवार सुबह छह बजे) संगम का शव मिला। पुलिस रंजिश, आशनाई या किसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने का शक जता रही है। एसीपी के मुताबिक संगम ने अपने भाई से फोन पर जब बात की थी, तो उसने कहा था कि वह घर पर था। सवाल है कि आखिर वह घर से क्यों निकला था।
विज्ञापन

10 of 10
sangam murder case - फोटो : अमर उजाला
दो महिला मित्रों से भी पूछताछ
पुलिस की जांच में सामने आया कि संगम दो युवतियों के संपर्क में हैं। पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ की है। संगम के बारे में जानकारी ली है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल मामले में बेहद अहम है। पुलिस डिटेल मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें