मंत्री नंदी के बयान से सपा में उबाल
यह चुनावी जनसभा फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल के समर्थन में आयोजित थी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, रीता बहुगुणा जोशी आदि मंच पर मौजूद रहे थे। इसके बाद से ही यह बवाल यह बयान सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया की खबरों में छा गया। मंत्री का भाषण जैसे जैसे चारों तरफ पहुंचा बसपा और सपा ने इस पर बवाल करना शुरू कर दिया।