फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की अर्थी से लेकर सीएम का पुतला फूंकने तक सपाइयों ने जमकर मचाया कोहराम

Wed, 13 Feb 2019 08:33 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
लखनऊ एयरपोर्ट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोके जाने से आक्रोशित सपाइयों ने ट्रेन रोक दी। प्रदेश सरकार की अर्थी निकालकर फूंकी। कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को बीच में रोककर गिरफ्तार किया गया। उन्हें पुलिस लाइन में बैठाए रखा गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सपाइयों ने निजी मुचलका भरने से इंकार कर दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 256 सपाइयों ने पुलिस को गिरफ्तारी दी। सपाइयों ने अखिलेश को रोका जाना लोकतंत्र विरोधी बताया। सपा महानगर इकाई के बैनर तले सपाइयों ने नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय से प्रदेश सरकार की अर्थी निकाली।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
सपाई कलेक्ट्रेट जा रहे थे लेकिन पुलिस ने बीच में बड़े चौराहे के पास उन्हें रोक लिया। इस पर सपाइयों ने पुतले को वहीं फूंक दिया। पुलिस से झड़प हुई। पुलिस सपाइयों को पुलिस लाइन ले गई। इसके बाद समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष सिराज हुसैन और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मो. साकिब की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुमटी गुरुद्वारे के पास लाल झंडे दिखाकर उत्सर्ग एक्सप्रेस रोकी।

 

4 of 5
डेमो
सपाई पार्टी के झंडे लेकर इंजन पर चढ़ गए। जीआरपी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेजा। ट्रेन सिर्फ पांच मिनट रुक पाई। पुलिस लाइन में निजी मुचलका भरने की बात पर सपाइयों ने इंकार कर दिया और जेल जाने को राजी हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद उत्पात मचाना शुरु कर दिया। जो पूरे दिन चलता रहा। कई ट्रेन रोकी तो कहीं पुतला फूंका। सिटी मजिस्ट्रेट ने रिहाई के आदेश दिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अब्दुल मोइन खां, वरुण मिश्रा, मोहम्मद हसन रूमी, नीलम रोमिला सिंह, आशू खान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें