सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को इटावा के सिविल लाइन इलाके में अपने आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की। साथ ही पार्टी की मौजूदा स्थिति और आगमी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मुलायम सिंह यादव
तीन दिन पहले मुलायम सिंह के बचपन के दोस्त दर्शन सिंह यादव का निधन हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा के सिविल लाइन में अपने आवास पहुंचे। भनक लगते ही आवास पर कार्यकर्ताओं का जमाबड़ा लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
3 of 4
मुलायम सिंह यादव
पहले तो मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से मिलने से मना कर दिया, बाद में पार्टी के कुछ पुराने बफादार पूर्व सांसद रघुराज शाक्य व पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक गंगापुरा के साथ मुलायम सिंह यादव ने कमरे में बैठक की।
इस पर पार्टी की रणनीति और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने आगमी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया। वह दर्शन सिंह के परिवार वालों से मिलने बुधवार को सैफई जा सकते है।