यूपी की राजनीति में अचानक से सियासत गर्मा रही है। वजह है सपा और भाजपा नेता के बीच तेज होती जुबानी जंग जो हर दिन के साथ एक नया रूप लेकर जनता के सामने आ रही है। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के वोट न देने पर पाप तुम्हे दे जाऊंगा वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए सपा के एक नेता ने जहर उगला है।
विज्ञापन
2 of 5
सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा नेता ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पानी पी पी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर साक्षी महाराज सबके खिलाफ जमकर आग उगली। सीएम योगी के आवारा पशुओं को गो संरक्षण केंद्रो में रखने के आदेश को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
सपा के सुनील सिंह साजन ने कहा कि अन्ना के सांसद बनने के बाद आवारा पशु और आवारा नेताओं से आपको निजात दिलाएंगे क्योंकि इस क्षेत्र में आवारा नेता बहुत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गुजरात में घर ले लें क्योंकि जब हमारी सरकार आएगी तो आप भगवंतनगर में नहीं रह सकते।
4 of 5
सुनील सिंह साजन, साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
साजन ने कहा कि हिसाब-किताब तो बराबर करेंगे। इस तरह हिसाब-किताब बराबर करेंगे कि आने वाले समय में समाजवादियों से कोई हिसाब-किताब करने के लिए खड़ा नहीं होगा। सुनील सिंह साजन ने विवादित बयान देते हुए और भी बहुत कुछ कहा है।
यूपी सहित पूरे देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। ऐसे में नेताओं की एक दूसरे के लिए जहर उलगलती टिप्पणी किसे कितना फायदा पहुंचाएंगी ये तो चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे लेकिन इन विवादित बयानों ने यूपी की राजनीति में भूचाल लाने की तैयारी कर रखी है।