फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की बेटी का खून से सना शव कमरे में मिला, पति ने डायरी में लिखा कई लोगों से बात करती थी वो

Wed, 01 May 2019 10:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शहवान की पत्नी नमरा (फाइल फोटो)
कानपुर के कल्याणपुर में आवास विकास केशवपुरम स्थित नागेश्वर एंकलेव अपार्टमेंट में रहने वाले कोचिंग संचालक ने सोमवार रात नवविवाहिता पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। नमरा खान (22) कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान (42) की दूसरी पत्नी थी और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक मोहम्मद शहवान (फाइल फोटो)
सिर पर प्रेशर कूकर से प्रहार कर उसकी हत्या करने के बाद शहवान ने सल्फास खा ली थी। कमरे में मिली डायरी में शहवान ने लिखा है कि नमरा कई युवकों से बात करती थी, जबकि शहवान ने भी एक लड़की का नाम लिखकर लव यू लिखा है। पुलिस इस वजह से भी दोनों में अक्सर झगड़ा होने की बात मान रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी नमरा के साथ मोहम्मद शहवान (फाइल फोटो)
मोहम्मद शहवान पत्नी नमरा खान के साथ अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 612 में रहता था। फ्लैट नंबर 610 में उसका भाई इरफान परिवार के साथ रहता है। इरफान ने बताया कि मंगलवार सुबह वह शहवान के फ्लैट में गया। मेन दरवाजे पर चाभी लगी थी। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो फर्श पर नमरा का शव पड़ा था। बेड और दीवार पर खून की छींटे भी थीं।

 

4 of 6
नमरा के साथ शहवान (फाइल फोटो)
पास में नया कूकर खून से सना पड़ा था। कूकर नमरा के सिर पर पीछे से मारा गया था। इरफान सबसे पहले अपनी गर्भवती पत्नी निदा को मायके छोड़ने गया, इसके बाद लौटकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एएसपी आदित्य लाहंगे, सीओ कल्याणपुर अजय कुमार समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

 
विज्ञापन

5 of 6
नमरा के साथ शहवान (फाइल फोटो)
इरफान ने बताया कि शहवान ने सात-आठ महीने पहले ही नमरा से निकाह किया था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था। हालांकि सोमवार रात दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ, यह उन्हें नहीं पता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमरा के साथ शहवान (फाइल फोटो)
पुलिस फ्लैट में जांच कर ही रही थी तभी सीओ को शहवान के बिल्हौर के धौरसलार स्टेशन के पास कार में अचेत मिलने की खबर मिली। पुलिस पहले उसे बिल्हौर सीएचसी ले गई। वहां से उसे हैलट रेफर किया गया। हैलट में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहवान ने जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें