समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी भयमुक्त और जनता भयग्रस्त है। अपराध रोकने के लिए एनकाउंटर में अब निर्दोष और खुद भाजपा के अपने लोग ही शिकार हो रहे हैं। भाजपा के शासन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं सबसे ज्यादा तोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न बदस्तूर जारी है। बांदा के नीवी गांव में दलित पीने के पानी के लिए छटपटा रहे हैं। इलाहाबाद के कासगंज के निजामपुर गांव में एक युवक को शादी में घोड़ी पर चढ़कर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों और डॉ. आंबेडकर के नाम पर दिखावटी प्रेम करती है।
विज्ञापन
3 of 4
अखिलेश यादव
अपराध नियंत्रण में अपनी विफलता छिपाने के लिए सरकार फर्जी एनकाउंटरों का सहारा ले रही है। पुलिस के इस खेल का एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब कल (2 अप्रैल 2018 को) नोएडा सेक्टर 16 से पुलिस ने आरएसएस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा को ही पकड़ कर उपद्रवी बताते हुए गाड़ी में बिठा लिया और परिचय देने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी।
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर दावा करते हैं कि अपराधी भाग रहे हैं पर सच्चाई तो यह है कि प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के नोएडा स्थित आवास का ताला तोड़कर बदमाशों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस जब राज्यपाल महोदय का घर नहीं बचा पाई तो आम आदमी कहां सुरक्षित रहेगा।