यूपी के कानपुर में शनिवार को मालरोड इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एलआईसी बिल्डिंग के पास एक मकान की बेसमेंट की मिट्टी खोद रहे मजदूर दब गए। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 4
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कैनाल रोड पर प्लाट के बेसमेंट में मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक मिट्ठी ढह गई और सभी अंदर दब गए। दोपहर करीब 12:30 बजे की इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
3 of 4
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मृतक परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी।
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवारों को 20-20 लाख रूपये मुआवजा दिया जाये और घटना की न्यायिक जाँच करायी जाये । इसके साथ ही के.डी.ए. और सम्बन्धित विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।