फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईवीएम खराबी पर सपा ने खड़े किए सवाल, डीजीपी ओपी सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 7
ईवीएम खराब होने के मामल में पुलिस से हुई सपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा में सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में आई खराबी को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। मुस्लिम बहुल इलाकों में ज्यादातर  ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया। कहा, गुरसहायगंज में प्रभारी निरीक्षक ने मतदाताओं को डराने व लाठीचार्ज करने का कार्य किया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
वोट डालने के लिए पहुंची मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कहा कि डीजीपी ओपी सिंह के इशारे पर एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी कन्नौज विनोद कुमार मिश्रा चुनाव के दायित्वों का निर्वहन नहीं कर सके। सत्ता पक्ष दल के पक्ष में सक्रियता दिखाई दी। मांग रखी कि डीजीपी को तत्काल हटाया जाए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक सैकड़ा बूथों पर ईवीएम खराब रही हैं। इससे हजारों मतदाता घंटों लाइन में लगे रहे। मतदान रुका रहा।

 

4 of 7
वोट डालने के लिए लाइन में लगीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की जानकारी कानपुर रेंज के आईजी को रविवार को ही दे दी थी। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 482 व 483 सरस्वती विद्या मंदिर पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट पर कमल के फूल की पर्ची निकली।

 
विज्ञापन

5 of 7
वोड डाल कर निकलती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जानकारी मुख्तार अहमद, गुड्डन व अफरोज बेगम ने दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के जानबूझकर रेड कार्ड जारी कर दिए गए। निर्वाचन आयोग से मांग की गई कि वह मामले की जांच कराकर अन्य चरणों में निष्पक्ष तरीके से मतदान कराएं। उन्होंने 40 बूथों की एक सूची भी दी है, यहां ईवीएम खराब होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

6 of 7
मतदान करने पहुंचे मतदाता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में 50 से ज्यादा बूथों पर ईवीएम और कंट्रोल यूनिट ने दगा दे दिया। कहीं एक तो कहीं दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की है। पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिलाओं में नजर आया वोटिंग के निए जज्बा - फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के सामने समर्थकों ने बीएलओ के साथ अभद्रता की। बीएलओ को खींचकर राज्यमंत्री के पास ले गए। गुरसहायगंज में मतदान केंद्र में हंगामा करने पर पुलिस ने भीड़ को लाठी पटक कर खदेड़ा। सुबह मतदान धीमी गति से हुआ, तीसरे चरण में रफ्तार तेज हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें