लोकसभा 2019 के चुनाव में मोदी लहर में कई नेताओं को अपनी लाज बचानी मुश्किल पड़ गई। एक दिग्गज नेता अपने गांव के तीन बूथों में से दो पर बुरी तरह हार गया। एक बूथ पर ही उन्हें जीत मिली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव पितौरा है जोकि फर्रुखाबाद जिले में आता है। यहीं से सलमान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे। यहां के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। यहां के बूथ संख्या 273 पर गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 151 वोट, भाजपा के मुकेश राजपूत को 203, कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को 192 वोट मिले।
विज्ञापन
3 of 8
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
इस बूथ पर भाजपा को जीत मिली और सलमान दूसरे नंबर पर रहे। बूथ संख्या 274 पर मनोज को 110 वोट, भाजपा को 44 वोट, सलमान को 292 वोट मिले। इस बूथ पर भाजपा को हार व सलमान को जीत मिली। बूथ संख्या 275 पर मनोज को 198 वोट, भाजपा को 396 और सलमान खुर्शीद को 36 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। यहां सलमान तीसरे नंबर पर रहे।
4 of 8
सलमान खुर्शीद
भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के गांव बरझाला में सभी बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां के बूथ संख्या 276 पर मनोज को 112 वोट, भाजपा को 402 वोट और सलमान को 36 वोट मिले। इसी गांव के बूथ संख्या 277 पर मनोज को 140 वोट, भाजपा को 439 वोट और सलमान को 26 वोट ही मिले।
विज्ञापन
5 of 8
सलमान खुर्शीद
नगर पालिका चेयरमैन भाजपा नेता सुनील चक के बूथ संख्या 180 पर मनोज को 349 वोट, मुकेश को 253 वोट, सलमान को 61 वोट हासिल हुए। बूथ संख्या 181 पर मनोज को 168 वोट, मुकेश को 125 वोट, सलमान को सर्वाधिक 180 वोट मिले। बूथ संख्या 182 पर मनोज को 185 वोट, मुकेश को 145 वोट मिले।
विज्ञापन
6 of 8
सलमान खुर्शीद
- फोटो : @salman7khurshid
यहां भी सलमान को सर्वाधिक 197 वोट प्राप्त हुए। यह तीनों बूथ मुस्लिम बहुल हैं। इससे यह भी साफ हो गया कि मुस्लिम मतदाताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की ओर न जाकर गठबंधन प्रत्याशी को वोट दिए।
विज्ञापन
7 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
प्रसपा प्रत्याशी उदयपाल सिंह भी प्राइमरी पाठशाला कंपिल के दोनों बूथों पर चुनाव हार गए। यहां बूथ संख्या 57 पर मनोज को 42 वोट भाजपा को 311 वोट, सलमान को 88 वोट, उदयपाल को 148 वोट मिले। बूथ संख्या 58 पर मनोज को 48 वोट, भाजपा को 229 वोट, सलमान को 8 वोट, उदयपाल को 212 वोट मिले।
हालांकि उदयपाल यहां अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे। शमसाबाद में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी के बूथ पर उनकी इज्जत बच गयी। उनके बूथ संख्या 354 पर मनोज को 421 वोट, भाजपा को 32 वोट और सलमान को 57 वोट मिले।