कन्नौज जिले के छिबरामऊ में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्नाव के भाजपा सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा राफेल मुद्दे में कुछ नहीं निकलेगा राहुल गांधी राजनीति में पप्पू ही नहीं मंदबुद्धि भी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सांसद साक्षी महाराज
राम मंदिर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से उन्होंने कहा कि 2019 से पहले भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा, भले ही इसके लिए सरकार को अध्यादेश लाना पड़े। उन्होंने यहां तक कहा कि हो सकता है कि 6 दिसंबर से ही मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए।
विज्ञापन
3 of 5
सांसद साक्षी महाराज
उन्होंने दावा किया कि अभी नहीं तो कभी नहीं मंदिर मुद्दा अपने चरम पर है। दावा किया कि मंदिर अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा 2019 के चुनाव से पहले मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा और यदि ऐसा नहीं होता है तो भगवान प्रभु श्रीराम के साथ बेईमानी होगी।
4 of 5
सांसद साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।