उन्नाव जिले से भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनकर रहेगा। कोई भी ताकत निर्माण नहीं रोक सकती। इसके बाद साक्षी महाराज ने अपने चिर परिचित अंदाज में कटाक्ष करने शुरू कर दिए...
विज्ञापन
2 of 4
साक्षी महाराज
उन्नाव जिले के विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के कुर्मापुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। राम मंदिर अयोध्या में ही बनकर रहेगा। कोई भी ताकत निर्माण नहीं रोक सकती। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव उन्नाव से ही लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन
3 of 4
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी हरि महाराज ने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ साजिश रचने में जुट गए हैं। इनकी हालत सियारों जैसी हो गई है। विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत से बौखला गए हैं। सांसद ने कहा कि जनता 60 साल तक देश पर राज करने वालों की झूठी बातों में नहीं फंसेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद के 23 कार्य दिवसों में इनके सांसदों ने भाजपा को कार्य न करने देने की कोशिश की। सांसद ने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी, रमेश चंद्र लोधी, चन्द्रकांता जोशी, किशोरी त्रिवेदी, श्रीराम राजपूत मौजूद रहे।