फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS:सेहतमंद होने के लिए तांत्रिक की सलाह पर गटक गया 50 ग्राम लोहा, सर्जरी में निकली ये चीजें

Mon, 09 Apr 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
पेट से निकला सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में एक युवक को काफी दिनों से पेट दर्द हो रहा था। एक दिन वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने उस युवक की हालत नाजुक देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
युवक के पेट से निकला सामान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जांचें कराईं तो अल्ट्रासाउंड में आंतों के बीच कुछ असामान्य चीजें फंसे होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने डॉक्टर को जितना चौंकाया, उससे कहीं ज्यादा सर्जरी के नतीजों ने।

 
विज्ञापन

3 of 6
अस्पताल में भर्ती अजय द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
शहर के सर्जन डॉ. एसके सिंह की गहन जांच में छोटी आंत में पेच-कील जैसी लोहे की चीजें फंसी होने की बात सामने आई। घर वालों ने युवक से पूछा तो उसने माधौगंज के तांत्रिक से मिली सेहतमंद बनने की सलाह पर लोहा व अन्य धातुओं का सामान पानी से निगलने की बात स्वीकार की। 

 

4 of 6
युवक के पेट से निकला सामान - फोटो : अमर उजाला
सर्जरी करने वाले डॉ. सिंह ने बताया कि करीब 20 मिनट चले आपरेशन के दौरान छोटी आंत में फंसीं इन अखाद्य चीजों को निकाल लिया गया है। कहा कि संतोष इस बात का है कि मेटल की नुकीली चीजें आंत या पेट के बाकी हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा सकी थीं।
 
विज्ञापन

5 of 6
युवक के पेट से निकला सामान - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर का मानना है कि युवक अवसादग्रस्त था और लंबे समय ऐसी स्थिति से गुजरने पर इस तरह के मानसिक डिसआर्डर की चपेट में आ गया, जिसमें अच्छे और खराब की पहचान भूल बैठा। अवसाद की ऐसी श्रेणी में पहुंचे लोग कई दफा सुसाइडल मोड में भी चले जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवक के पेट से निकला सामान - फोटो : अमर उजाला
करीब 20 मिनट के ऑपरेशन में युवक के पेट से लगभग 20 ग्राम लोहा बाहर निकाला गया। इसमें चाभी, पेच, कीलें, हुक आदि हैं। घर वालों के मुताबिक कमजोर काया का युवक सेहतमंद होने के लिए तांत्रिक की सलाह पर कुछ माह से लोहे व अन्य धातु के छोटे आइटम निगलने लगा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें