यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी हुए साक्षी महाराज एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी पर जमकर हमले किए। साक्षी महाराज ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि ममता बनर्जी का नाम सुनने के बाद हिरण्यकश्यप की याद आ जाती है। साक्षी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके पश्चिम बंगाल की जनता को ममता से निजात दिलाई जाए। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल, प्रिंयका और सोनिया गांधी पर भी हमला किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने अमेठी से राहुल गांधी की हार पर तंज कसे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल की हार पर कहा कि न जाने उन्होंने कौन-कौन से इरादे संजोए थे लेकिन अमेठी चला गया। कहा कि रायबरेली में मिली जीत कोई जीत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लोकसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षी दलों पर हमला बोला था। कहा था कि देश के इतिहास में यह पहला चुनाव है जिसे जनता ने खुद लड़ा। जनता ने किसी की नहीं सुनी। जातिवाद किनारे हो गया। सबका साथ-सबका विकास और राष्ट्रवाद भारी पड़ गया। हो सकता है अबकी बार 400 के पार। उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर हमला किया। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया।
4 of 5
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि विपक्ष को तो पहले ही हार का डर सताने लगा था। सभी इकट्ठे हो गए। अब हार सामने देख ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के राशिद अल्वी जैसे नेता तो इतना नीचे गिर गए कि कह रहे हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मोदी ने जानबूझकर कांग्रेस को जिताया वह भी ईवीएम को सही बताने के लिए। यह दुर्भाग्य की बात है। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बंगाल में ममता के पैर उखड़ गए। अनुमान है कि हमारी सीटें तीस प्लस रहेंगी।
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि हम नारी का सम्मान करते हैं। नारी सम्मान हमारी संस्कृति है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पूतना का वध भी हमने किया और सूपर्णखा की नाक भी हमने ही काटी थी। बंगाल तो त्रेता युग में पहुंच गया। प्रियंका की ओर से एग्जिपोल को गलत बताने पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि गालिब दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन और देश में महागठबंधन का इस बार सूपड़ा साफ जाएगा। कल चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे।