हरदोई जिले की सियासत में नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अपना रसूख कायम रखा। यूं तो नरेश चुनावी मैदान में ताल नहीं ठोंक रहे थे लेकिन जिले में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जिसको लेकर नरेश को पूरा भरोसा था कि जिले की जनता उनकी बात सुनेगी। नरेश ने कई सभाओं में कहा भी था कि जनपद की जनता पर उनको पूरा भरोसा है, यही भरोसा हरदोई और मिश्रिख लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाएगा। इन सब बातों के साथ नरेश ने विपक्षी दलों को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब-जब नरेश बरसे, हरदोई के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल भी मचा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- नरेश के विपक्ष पर कटाक्ष और जीत के बाद कही गयी ये बात
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी की। गुरुवार दोपहर बाद शहर के वैटगंज स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरदोई की दोनों लोकसभा सीटें जीतने पर कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हैं। नरेंद्र मोदी विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और देशवासियों को इस पर गर्व है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- विपक्ष पर नरेश के कटाक्ष
विज्ञापन
3 of 15
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिले की दोनों लोकसभा सीटें एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। कुछ विरोधी राजनीतिक विश्लेषक बनकर भाजपा को हारा बता रहे हैं, लेकिन 23 मई को सच सामने आ जाएगा। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा नरेश अग्रवाल ने किया।
4 of 15
नरेश अग्रवाल
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- सपा और बसपा को उन्होंने भारतीय राजनीति का कोढ़ बताया। अपने आवास पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले में भितरघात करने वालों की पूरी जानकारी पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के पास है।
विज्ञापन
5 of 15
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- हरदोई लोकसभा क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा में नरेश ने अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझको जीरो बना गए लेकिन वो नहीं जानते कि हरदोई की जनता और देश की जनता उनको जीरो बना देगी।
विज्ञापन
6 of 15
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ड्रम बांटने का भी शौक हुआ। हमने कहा कि हमको ड्रम दे रहे हो तो अपने चाचाओं और पिता जी को भी दे देना। कम से कम तो वो ड्रम में नहा तो लेंगे। जिस अखिलेश यादव ने पूरी समाजवादी पार्टी को मायावती के चरणों में गिरवी रख दिया हो जिसे अपना परिवार जिताने के लिए मायावती की मदद लेनी पड़ रहा हो, वो किस बात का नेता।
विज्ञापन
7 of 15
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- उन्होंने कहा कि जो मायावती जी भाजपा के साथ मिलकर तीन बार सरकार बना चुकी हों वो 23 तारीख को काउंटिंग के बाद 24 अप्रैल को अखिलेश यादव को लात मारकर निकाल देंगी। इसके बाद नरेश ने कहा कि भावुकता में अगर हम तय करें कि हमें बीजेपी को हराना है तो ये देश का दुर्भाग्य है।
8 of 15
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने कहा कि यूपी का चुनाव जाति के आधार पर होता है जो कि यहां का दुर्भाग्य है। नरेश ने कहा मैंने तो सदैव राम और रहीम को बराबर स्थान दिया है। अपनी जिंदगी में ये भी नहीं जाना कि हिंदू कौन है मुस्लमान कौन है।
9 of 15
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने कहा इंसान की एक गलती कभी-कभी मजहब में दूरी बना देती है। कहा कल तक सपा कहती थी कि मायावती भाजपा से मिली हुई हैं और सांप्रदायिक राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि नरेश किसी की शर्तों पर राजनीति नहीं करता, बड़े तल्ख लफ्जों में कहा कि जिसको साथ रहना है रहे अन्यथा संबंध विच्छेद कर ले।
10 of 15
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने आजम खां और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों हिंदुओं को गाली देते रहते हैं। उन्होंने कहा आजम खां को किसने अधिकार दिया कि वह हमारे बजरंगबली का नाम बजरंगअली रख दें।
11 of 15
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर सियासी तीर चलाए थे। अखिलेश पर वार करते हुए नरेश ने कहा कि गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान हूं। उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जोकि मेरे रहम पर सांसद बने।
12 of 15
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने एक एक करके कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सपा में मचे घमासान के बीच अखिलेश ने मुझसे पूछा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अब हरदोई वालो उनको बता देना कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।
13 of 15
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन तो पति-पत्नी में होता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। लोगों से कहा कि अगर बीजेपी हारी तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। नरेश ने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं।
14 of 15
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश ने मुलायम परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि इनके पास इनता रुपया कहां से आया। लोगों से कहा कि अगर नरेश से लगाव है, प्यार है तो लगाव में आएं। अखिलेश और सपा पर वार करते हुए कहा कि कल तक वो हमारे पैरों पर खड़े थे और अब आरोप लगा रहे हैं कि नरेश जान से मरवा देंगे।