फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ननिहाल में मासूम की निर्मम हत्या, घर के पीछे खंडहर में इस हाल में शव मिला

Mon, 24 Aug 2020 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
मासूम की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के दुबाई गांव में मां के साथ ननिहाल आए नौ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले शनिवार शाम को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। सोमवार को उसका शव घर के पीछे खंडहर में मिला।
विज्ञापन

2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं, पांच अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव रामनेर निवासी राजेश की पत्नी बिसुना देवी रक्षाबंधन त्योहार पर अपने बच्चों के साथ अपने मायके बिहार थाना क्षेत्र के गांव दुबाई पिता बुधई कुरील के घर गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बिसुना का नौ वर्षीय पुत्र अरुण उर्फ अरु घर के बाहर खेलते समय रहस्यमय हालात में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह घर के पीछे गिरजा धानुक के खंडहरनुमा मकान के कमरे में दुर्गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो मासूम अरु का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया।

4 of 5
मासूम की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेती गई थी। शव से कुछ दूरी पर शरीर के नीचे के कपड़े पड़े मिले। जिससे बच्चे संग हत्या से पूर्व कुकर्म की आशंका जताई गई है। स्निफर डॉग घटनास्थल से सूंघते हुए खंडहर से बाहर निकला और आसपास घूमकर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासूम की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है। मृतक के पिता ने गांव के सुशील कुमार पर शक जता तहरीर दी है, जिसको हिरासत में ले लिया गया है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें