फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा प्रधानमंत्री के सवाल पर भड़का संघ, विपक्ष को दी ऑपरेशन कराने की नसीहत

Sun, 07 Apr 2019 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर आरएसएस नेता का बयान
यूपी में हरदोई जिले के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित नवसंवत्सर अभिनंदन उत्सव को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय नवसंवत्सर खुशहाली और प्रगति का प्रतीक है। नवसंवत्सर प्रतिपदा ईश्वर प्रदत्त उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह दिवस खुश रहने और खुशहाली बांटने का संकल्प दिवस है। इस दौरान उन्होंने राहुल-प्रियंका सहित कई और नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। इंद्रेश के इन बयानों से सियासी गलियारों में घमासान मचने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रप्रेम हमारी सोच में है और राष्ट्र के विरुद्ध किसी भी प्रकार का षड़यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता का श्रेय कांग्रेस लेती है तो देश के विभाजन और उस दौरान हुई असंख्य लोगों की हत्या की दोषी भी कांग्रेस है। कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता नहीं विभाजन दिलाया है।
विज्ञापन

3 of 6
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक रूप से भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी ताकत बना है तो सैन्य क्षेत्र में चौथी महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने देश के सैनिकों को शौर्य का परिचायक बताया। साथ ही कहा कि शौर्य का अपमान करने वाले राष्ट्र के सबसे बड़े अपराधी हैं। उन्होंने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की बात भी कही।

4 of 6
कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश में विपक्षी दल और कांग्रेस भाईचारा भी स्थापित नहीं कर सके। उनको हर समय संघ परिवार और बीजेपी से नफरत रहती है। इसका कारण यह है कि विपक्षी दलों के मन, बुद्धि और आत्मा में जहर ही जहर भरा है। विपक्षी दल जातिवाद और मजहब की राजनीति करते हैं। देश के करोड़ों लोगों को यहां मोहब्बत मिलती है, लेकिन विपक्षी दलों को सिर्फ नफरत दिखती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
इंद्रेश कुमार
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इन लोगों की वैचारिक स्थिति खराब हो चुकी है। इन्हें शुद्धि और ऑपरेशन की जरूरत है। रालोद नेता अजीत सिंह के एक बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज जितने विपक्षी नेता हैं, उन्हें शायद अपने मां-बाप से बड़ों की इज्जत करने का संस्कार नहीं मिला। जब चाहेंगे तब झूठ बोलेंगे, गाली गलौज करेंगे। अगर संस्कार मिला होता तो क्या राहुल और प्रियंका अपने दादा की समाधि पर नहीं जाते। पर उनको संस्कार नहीं मिला, इसका दोष मोदी पर डाल देना फैशन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंद्रेश कुमार
प्रधानमंत्री कौन बनेगा और संघ के व्यक्तिवाद के विरोधी होने पर किए गए सवाल पर इंद्रेश कुमार उखड़ गए। उन्होंने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि व्यक्तिवादी सवाल पूछने के बाद जवाब को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री कौन बनने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें