फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनिल हत्याकांड: चंदारी के जंगल में पहले भी कई बार जा चुका था छात्र, समय के साथ उलझती जा रही मर्डर की गुत्थी

Mon, 07 Nov 2022 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रोनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छात्र रोनिल सरकार (18) हत्याकांड में पुलिस की नाकामी बरकरार है। अब तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। इस बीच एक अहम तथ्य सामने आया है कि रोनिल पहले भी कई बार चंदारी के जंगल में जा चुका था। वह जंगल में घूमने जाता था। यह जानकारी उसके कुछ दोस्तों ने जांच टीम को दी है। पुलिस इस तथ्य की और गहनता से जांच कर रही है।

श्यामनगर डी-ब्लॉक निवासी रोनिल डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल गया था। दोपहर को स्कूल से निकलने के बाद से वह लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा मिला था। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। अब तक पुलिस कोई अहम जानकारी नहीं जुटा सकी है। जिन बिंदुओं पर जांच की उसका कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन

2 of 5
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने जब उसके दोस्तों व परिचितों से पूछताछ की तो सामने आया कि रोनिल कई बार उस जंगल में जा चुका था। उसको जंगल में जाना अच्छा लगता था। इस आधार पर पुलिस कोशिश कर रही है कि जिन दिनों में वह पहले वहां गया था उसकी तारीख पता चल जाए, जिससे सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकें। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि क्या कोई और भी उसके साथ वहां जाता रहता था।
विज्ञापन

3 of 5
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जिस दिन लापता हुआ, उसी दिन की गई थी हत्या
एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 31 अक्तूबर को ही उसकी हत्या की गई थी। स्कूल से निकलने के बाद जब वह चंदारी के जंगल में पहुंचा था, तो कुछ ही देर बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 

4 of 5
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पांच संदिग्धों से पूछताछ 
पुलिस ने रविवार को पांच संदिग्धों को उठाया। इसमें घटनास्थल के आसपास रहने वाले तीन लोग शामिल हैं। अन्य दो रोनिल के संपर्क में होने की आशंका है। सभी से कई घंटे की पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अभी भी अलग-अलग टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस इस उम्मीद में है कि कोई सुराग लग जाए। रोनिल के मोबाइल नंबर की सीडीआर से भी कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली, जिससे खुलासे में मदद मिल सके।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि रोनिल के जंगल में जाने से पहले व बाद में वहां कौन-कौन गया और वापस आया। इन सभी की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। अन्य जो चीजें सामने आ रही हैं, उनकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रयास कि जल्द वारदात का खुलासा हो। पांच टीमें काम कर रही हैं।- रविंद्र कुमार, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें