फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली कोल गैंग के हाईटेक होने की गवाह हैं ये चीजें, डायरी में माननीयों के नाम से क्या है ताल्लुक?

Sat, 24 Feb 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुठभेडे के बाद मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल से हुई मुठभेड़ में मिले उपकरण से यह बात साबित हो रही है कि गैंग इस समय हाईटेक हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
मोबाइल चार्ज करने के लिए रखा सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
जंगल में भी रहते हुए अपने मोबाइल सौर ऊर्जा के माध्यम से चार्ज कर लेता है। इस महीने यूपी व एमपी पुलिस के साथ तीन मुठभेड़ हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कांबिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल रही हैं। डाकू बबुली को पकड़ने के लिए यूपी व एमपी की पुलिस इस समय पूरा जोर लगाए हुए है लेकिन गैंग इस समय पूरी तरह से हाईटेक हो गया हैं। गैंग के पास ऑटोमैटिक सेमी राइफल भी है। इसके साथ सभी सदस्यों के पास राइफलें हैं। गैंग के सदस्यों के पास मौजूद मोबाइलों में पुलिस के आने-जाने की गतिविधियों की गैंग के मुखबिर सूचना पहुंचा देते हैं। जिससे गैंग के सदस्य पुलिस के आने के पहले भाग निकलते हैं।


 
विज्ञापन

डायरी में कई माननीयों के नाम 

4 of 4
मुठभेड़ के बाद मिली चीजें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में गैंग के पास से दो डायरी भी मिली हैं। बताया गया है कि डायरी में कई माननीयों के नाम व नंबर लिखे हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के नाम व नंबरों का भी जिक्र है। जिससे पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन नाम व नंबरों की जांच पड़ताल भी कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच के उद्देश्य से इनके नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र का कहना है भले ही डाकू बबुली गैंग हाईटेक हो गया हो लेकिन पुलिस से वह बच नहीं पाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें