यूपी के हमीरपुर जिले दो युवकों ने मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। एक ही किशोरी के साथ दो साल में दो बार गैंगरेप की घटना से अपराधियों में पुलिस का डर खत्म होना साफ जाहिर करता है। पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोप तो पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
ललपुरा थाना क्षेत्र, डेमो पिक
जिले के ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को डाक के जरिए एसपी दिनेश कुमार पी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दो वर्ष पूर्व गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा तो दर्ज किया गया मगर बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि पिछले 21 फरवरी की रात एक युवक व उसका रिश्तेदार उसके घर आए। उसकी पुत्री अकेली थी। उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। गुरुवार को वह तहरीर देने ललपुरा थाने गया जहां पुलिस उसे घंटों बैठाए रखा। यहां तक मेडिकल भी नहीं कराया।