फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत, 29 घायल

Sat, 11 Aug 2018 12:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
असनी पुल पर भिड़े बस व ट्रक  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में लखनऊ जा रही रोडवेज बस की शुक्रवार को एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक समेत नौ को गंभीर चोटें आईं। बाकी करीब 20 लोग मामूली रूप से घायल हुए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगाें को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 
विज्ञापन

2 of 5
घायल महताब हुसैन  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ डिपो की रोडवेज बस फतेहपुर से यात्रियों को दोपहर के समय लेकर लखनऊ जा रही थी। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी पुल पर पहुंची थी। तभी रायबरेली की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना व चीख पुकार से अफरातफरी मच गई। बस में आगे हिस्से पर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
खागा के कुंभीपुर गांव निवासी चालक रोहित (32), कौशांबी जिले मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के करारी निवासी महताब हुसैन (45)व उनकी पत्नी सुब्रा फातिमा (40), शहर के ज्वालागंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (40) गंभीर रूप से घायल हुए। तेज टक्कर से सारे यात्री एक दूसरे पर गिरे। सीट और बस की छत से टकराने से करीब 20 यात्री मामूली चुटहिल हुए।

 

4 of 5
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में रायबरेली जिले के पूरेनोखे निवासी अचल प्रताप सिंह (40), बरदान सिंह (70), बहराइच जिले के मर्दा नगर निवासी सुधीर कुमार (30), बांदा जिले के सजेदा निवासी मोहम्मद अकरम(40), कानपुर देहात खरगोपालपुर निवासी सुहैल खान (28) भर्ती कराए गए। वहीं, मामूली रूप से घायल अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि रोडवेज बस पुल की रेलिंग से नहीं टकराई वरना बस गंगा में गिर जाती। इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। थानेदार बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को पुल के किनारे कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें