यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार की दोपहर कानपुर-इलाहाबाद हाईवे के किनारे बसे मौहार गांव के लोग जिस वक्त गुनगुनी धूप सेंक रहे थे उसी समय कुछ सेकेंड के अंतर से एक के बाद एक दो जोरदार धमाकों की आवाज से लोगों के दिल दहल गए। पहली गूंज हाईवे से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक का टायर फटने की थी तो दूसरी तेज आवाज थी फटे टायर के कारण बेकाबू हुए तेज रफ्तार ट्रक के डिवाइडर पार कर कानपुर की ओर से आ रही बस में टकराने की।