उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
इसी ट्रक में पीछे से घुसी थी कार
- फोटो : अमर उजाला
गश्त कर रहे 112 डायल पुलिस ने हादसे की जानकारी थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल और यूपीडा को दी। यातायात रोककर राहत कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों के शवों को निकाल कर सुबह करीब चार बजे यूपीडा एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक के परिजनों से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद पहुंची क्रेन ने ट्रक और कार को हटाया। इस दौरान एनसीसी गश्ती दल ने सेप्टी क्रोन लगाकर यातायात बंद किया। दो घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना इलाके में खड़े ट्रक में टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई।
4 of 5
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग एक परिवार के हैं। मरने वालों में लखनऊ के बुधडिया थाना काकोरी निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भइयालाल, कलिया खेडा निवासी सोनू यादव (31) पुत्र नेमीलाल यादव, प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी यादव, सतेन्द्र यादव (18) पुत्र गोपी यादव, सूरज (15) पुत्र अभिमन्यु, मोहित (36) पुत्र राजकुमार शामिल हैं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना पर ट्वीट कर कहा -‘‘ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद कन्नौज के तालग्राम में आगरा-एक्सप्रेस वे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।'