फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चित्रकूट में तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराकर तीन बार पलटी

Mon, 19 Nov 2018 04:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार को देवोत्थानी एकादशी पर दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों से भरी बोलेरो नयागांव थाना क्षेत्र में बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र सिरसावन के पास की है। यहां यात्रियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। घटना में घायल हुए लोगों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सभी का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार चित्रकूट में देवोत्थान एकादशी मनाने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र चमरूपुर निवासी सत्येंद्र मिश्रा पुत्र शैलेंद्र अपने परिवार व सहयोगियों के साथ मंदाकिनी स्नान करने आए थे। सती अनुसुइया से सीतापुर की ओर वापसी के दौरान आरोग्यधाम के पास उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

4 of 5
डेमो पिक
बोलेरो तीन बार पलट कर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो सवार सत्येंद्र के अलावा पुराण देवी पत्नी शिव प्रताप, परी पुत्री आजाद,  राज पुत्र आजाद, नीलम पत्नी अनिरुद्ध तिवारी व प्रीति पुत्री श्री लाल द्विवेदी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
नयागांव थाना प्रभारी केवी त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बोलेरो से निकालकर जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें