बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
- फोटो : अमर उजाला
सभी को पास एक गेस्ट हाउस में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में पहुंचाया गया है। शेष परिवारों को निकालने में टीम जुटी रही।
ग्राम पिपौरी में फंसे करीब 60 परिवार में 55 को और गोपालपुरम व जरौली फेज-2 में फंसे करीब 30 परिवारों को एनडीआरएफ ने देर रात तक सुरक्षित निकाल लिया है। इनको पास के एक गेस्ट हाउस में आश्रय दिया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। नदी के पानी से प्रभावित सभी स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। - विनय द्विवेदी, तहसीलदार सदर