फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी और बेटे को मारा, फिर खुद पर किया फायर, चूका तो ट्रेन के आगे लेटा; कानपुर हत्या और सुसाइड की कहानी

Tue, 17 Feb 2026 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े शव की शिनाख्त के बाद हत्याकांड की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान (52) ने पत्नी सुनीता (45) और बेटे दीप (16) की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस उनकी बाइक के नंबर के आधार पर घर पहुंची। घर में पत्नी व बेटे के खून से लथपथ शव पड़े मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों से पूछताछ की। दंपती में अक्सर विवाद होने और रिटायर्ड फौजी के सट्टे की लत में कर्जदार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
मूलरूप से घाटमपुर के सेरुआ बखरिआ गांव निवासी चेतराम पांच साल पहले सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से मालरोड स्थित रिजर्व बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटा दीप थे। दीप कक्षा नौ का छात्र था। 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक चेतराम पासवान, सुनीता और दीप के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था परिवार
पूरा परिवार अक्तूबर 2025 में तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था। पहले परिवार आवास विकास हंसपुरम में रहता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने छह बजे डीएफसी रेलवे ट्रैक पर कठोंगर गांव के पास मालगाड़ी के आगे एक शख्स के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। 

 

4 of 8
मृतक चेतराम पासवान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैक के पास बाइक भी मिली थी। जीआरपी ने शख्स की शिनाख्त के लिए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कराई तो वह आवास विकास निवासी चेतराम पासवान की निकली। 

 
विज्ञापन

5 of 8
बड़ा भाई रामबाबू रोते बिलखती बेटी को सझाता हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में पत्नी और बेटे के शव मिले
पुलिसकर्मी आवास-विकास के पते पर पहुंचे, जहां उन्हें चेतराम के मकान बेचने और तुलसीपुर स्थित नए घर के बारे में पता चला। वहां पहुंचने पर मेन गेट बंद मिला लेकिन धक्का देने पर खुल गया। अंदर कमरे में बिस्तर पर पत्नी सुनीता और जमीन पर बेटे दीप के खून से सने शव पड़े थे।
विज्ञापन

6 of 8
मृतक दीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी-बेटे के बाद खुद पर किया फायर, चूका तो ट्रेन के आगे लेटा
पुलिस के अनुसार, सुनीता को जब गोली मारी गई तब वह कंबल ओड़कर सो रही थी। गोली माथे से सटाकर मारे जाने के कारण उसका चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहा बेटा वहां आया तो आरोपी ने उस पर भी निशाना साधा। गोली कंधे के बाद सिर से जा टकराई। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मृतक सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने भी वहीं पर दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने बंदूक में दोबारा दो कारतूस भरे। अंदेशा है कि एक फायर उसने अपने सिर पर किया। नाल लंबी होने के कारण निशाना चूक गया और गोली जमीन से जा टकराई। मौके पर मिली बंदूक में एक कारतूस फंसा मिला है। माना जा रहा है इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन

8 of 8
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी - फोटो : amar ujala
दंपती में अक्सर झगड़ा होने की जानकारी मिली है। रिटायर्ड फौजी के सट्टा खेलने और उसके कारण कर्जदार होने की बात भी सामने आई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मोबाइल, लाइसेंसी दोनाली बंदूक और तीन खोखे व तीन कारतूस बरामद किए हैं।- दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें