हमारा देश आज अपने 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे से सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, स्कूलों, कॉलेजों, पार्टी कार्यालयों में झण्डारोहण का आयोजन हुआ। इसके बाद सभी ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया।
Trending Videos
विज्ञापन
‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये
2 of 3
गणतंत्र दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय फजलगंज, कानपुर में सुबह 8:30 बजे झण्डारोहण हुआ। जिसमें उजाला परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये। इसके अलावा ऑर्डनेन्स फैक्ट्री, पैराशूट फैक्ट्री, गन फैक्ट्री में तिरंगा फहराकर मिष्ठान वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस पर सभी स्कूलों में तिरंगा लहराया। बर्रा स्थित आर्बीसन पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाये। सपा, बसपा, भाजपा पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ मजदूर संगठनों ने भी जोश के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।