फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind/Eng T20- फिर उठेगा धोनी के हैलिकॉप्टर शॉट से तूफान, यहां जमकर कर रहे हैं प्रैक्टिस

Thu, 26 Jan 2017 07:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- धोनी ने की गेंदबाजी 
- अंग्रेजों ने की स्वीप शॉट की प्रैक्टिस
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान एम.एस धोनी - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के ग्रीनपार्क में होेने वाले पहले टी-20 मैच से पहले बुधवार को दोनों टीमों ने अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन

भारतीय टीम ने वार्मअप के बाद तो इंग्लिश टीम ने प्रैक्टिस के बाद खेली फुटबाल

2 of 8
इंगलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम प्रैक्टिस के दौरान फुटबाल खलते हुए - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
भारतीय टीम ने वार्मअप के बाद तो इंग्लिश टीम ने प्रैक्टिस के बाद फुटबाल खेली। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के दौरान लंबे शॉट्स खेलने से कोई परहेज नहीं किया।
विज्ञापन

धोनी के लुभावने हैलिकॉप्टर शॉट्स को कैमरों ने किया कैद

3 of 8
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
खास बात यह रही कि पूर्व कप्तान धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी करते हुए जमकर हैलिकॉप्टर शाट्स लगाए। ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार मैच में धोनी अपने इस लुभावने शॉट्स से दर्शकों का मन मोह लेंगे।

 

भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना

4 of 8
अभ्यास के दौरान फुलबाल खेलती भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बुधवार को सुबह 9 बजे भारतीय टीम ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंची। सभी खिलाड़ियों ने वार्मअप किया। इसके बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्र रक्षण का अभ्यास किया।
 
 
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

5 of 8
भारतीय बल्लेबाज - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
युवराज सिंह, सुरेश रैना व मनदीप सिंह ने बहुत देर तक बल्लेबाजी की। विराट और के एल राहुल ने पहले बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इसके बाद दोनों ही कोच बांगड़ व नए विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ फील्डिंग का अभ्यास करने चले गए।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत देर तक की कैच प्रैक्टिस

6 of 8
अभ्यास के दौरान पसीना बहाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत देर तक कैच प्रैक्टिस की। पूर्व कप्तान धोनी ने नेट्स में गेंदबाजी का भी लुत्फ लिया। धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए हैलीकॉप्टर शॉट भी लगाए।

 
विज्ञापन

12 बजे इंग्लैंड की टीम पहुंची ग्रीन पार्क

7 of 8
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी अभ्यास करते हुए - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
लगभग 12 बजे इंग्लैंड की टीम ग्रीन पार्क पहुंची। अंग्रेज खिलाड़ियों ने स्ट्रेचिंग व रनिंग के साथ अभ्यास शुरू किया। मंगलवार की तरह बुधवार को भी टी-20 स्पेसलिस्ट टी मिल्स ने लंबे समय तक गेंदबाजी करवाई।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हवा में लगाए लंबे शॉट्स

8 of 8
शॉट खेलते हुए इंग्लैंड टीम का खिलाड़ी - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
मिल्स ज्यादातर गेंदों को ऑफ स्टंप से बाहर रखने की कोशिश कर रहे थे। वहीं वोक्स ओवर पिच व योर्क करवाते नजर आए। वहीं अंग्रेज बल्लेबाजों की बात की जाए तो जहां एक ओर मोर्गन व वैरिस्टॉ हवा में लंबे शॉट्स लगा रहे थे। वहीं स्टार बल्लेबाज जो रूट स्वीप शॉट खेल स्पिनरों का सामना करने की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें