फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुल्हाड़ी से काट हुई थी युवती की हत्या, सपा नेता और सगे भाई सहित 5 पर रिपोर्ट

Sun, 24 May 2020 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
सपा ब्लाक प्रमुख के नलकूप के पास मिली थी खून से सनी लाश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सपा ब्लाक प्रमुख के नलकूप के पास एक युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। युवती के पिता की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख, उनके सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
लाश मिलने के बाद मच गया था हड़कंप - फोटो : amar ujala
वहीं मुकदमा दर्ज होते ही सपा ब्लाक प्रमुख अपने भाई सहित भूमिगत हो गए हैं। मृतका के पिता ने बताया उनकी पुत्री 19 मई को जंगल से घर जाते समय लापता हो गई थी। उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह सपा ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के निजी नलकूप के पास नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सूचना पर एसपी श्लोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम ने भी जाचं की। खोजी कुत्ता नलकूप और उसके पीछे बनी झोपड़ी तक गया। मृतका के सिर के बाल नलकूप के पास ही पुलिस ने बरामद किए। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के अहम साक्ष्य मिलने पर एसपी ने सात घंटे के अंदर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया था।

 

4 of 5
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : amar ujala
एसपी के मुताबिक अतुल सिंह ने ही युवती की हत्या कर शव नलकूप से सौ मीटर की दूरी पर फेंका था, लेकिन परिजनों को हत्याकांड का खुलासा रास नहीं आया। शुक्रवार देर शाम मृतका के पिता ने सदर कोतवाली आकर बेटी की हत्या में सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव, उसके भाई राजनारायण यादव, उनका मौसेरा भाई शिवनारायण यादव व अतुल, अटल पुत्रगण अजय सिंह को नामजद करते हुए तहरीर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी बोले परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई संजय वर्मा ने बताया ब्लाक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 302, 147 व 201 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अतुल सिंह की गिरफ्तारी हुई, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें