उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्मांतरण का शिकार आदित्य गुप्ता ने शनिवार को मंदिर जाकर माथा टेका। इसके साथ ही नारियल फोड़कर अपनी श्रद्धा जताई। इसका श्रेय उनके माता-पिता को है जो लगातार अपने बेटे की काउंसलिंग कर रहे थे। आदित्य की मां ने आईएफडी के खिलाफ मुहिम छेड़ने का फैसला किया है। धर्मांतरण के मामले में एसटीएफ ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगाता गिरफ्तारियां शुरू कर दी थीं। इसके बाद आदित्या उर्फ अब्दुल घर लौट आया था। आदित्य की मां लक्ष्मी ने बताया कि घर वापसी के बाद आदित्य के व्यवहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। आदित्य करीब डेढ़ साल से मंदिर नहीं जा रहा था। लंबे समय बाद आदित्य शनिवार को शिव मंदिर गया और नारियल फोड़कर मत्था टेका। आदित्य को एटीएस की एक विशेष टीम और उसके माता-पिता लगातार व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए काउंसलिंग कर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट
- फोटो : amar ujala
बेटे के व्यवहार में बदलाव के बाद उसकी मां ने आईएफडी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलने का फैसला किया है। धर्मांतरण के लिए गिरोह के सदस्यों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। सोशल मीडिया पर मूक बधिर बच्चों के लिए हिंदू धर्म व अन्य विषयों पर कोई वीडियो नहीं है। जिसका फायदा उठाकर गिरोह के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर (आईएफडी) इस्लामिक फेडरेशन ऑफ डेफ द्वारा अपने धर्म का गुड़गान और दूसरे धर्मों को गलत बताते हुए सैकड़ों वीडियो तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि मूक बधिर बच्चों के लिए केवल एकमात्र वही प्लेटफार्म था, इसलिए जो भी उस प्लेटफार्म पर गया वह फंस गया। जिसके चलते आदित्या की मां लक्ष्मी ने फैसला लिया है कि वह ऐसे बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और धर्मांतरण से बचने के लिए वीडियो तैयार करेंगी और सोशल मीडिया पर वायरल करेंगी। जिससे कि कोई मूक बधिर बच्चा गिरोह का शिकार न हो सके।
4 of 5
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण के मामले में एक और मामला प्रकाश में आया है। धर्मांतरण करने वाले युवक युवती सोशल मीडिया पर उमर गौतम को बेगुनाह बताते हुए अपना वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। खुलासे के बाद प्रत्येक दिन लाखों के व्यूज मिल रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद एटीएस इस पर नजर लगाए हुए है। मामले में लखनऊ, कानपुर और नोएडा की टीम अपने-अपने कंट्रोल रूम से इन पोस्ट की निगरानी में जुट गई है। धर्मांतरण के मामले में एटीएस ने मोहम्मद उमर गौतम और कांजी जहांगीर को गिरफ्तार किया था।
उनकी गिरफ्तारी के बाद धर्म परिवर्तन करने वाले युवक और युवतियों ने उमर गौतम को बेगुनाह बताते हुए सोशल मीडिया पर लड़ाई छेड़ दी है। दो दिन पहले से शुरू हुई इस हैशटैग पर सभी तरह के वीडियो डाले जा रहे हैं। जिसमें एटीएस की कार्रवाई, सरकार की मंशा और उमर गौतम को बेगुनाह बताया जा रहा है। वहीं दूसरा वीडियो उमर गौतम की बेटी ने पोस्ट किया है।