कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की यूपी चुनाव में एंट्री के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। भाजपा सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने एक बार फिर से प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
बीजेपी लखनऊ कैंट की विधायक रीता बहुगुणा जोशी यूपी सरकार में महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण और पर्यटन मंत्री हैं। रविवार को रीता बहुगुणा जोशी कानपुर यूनिवर्सिटी में बीजीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
यहां जब रीता बहुगुणा जोशी से पूछा गया कि प्रियंका गांधी की यूपी चुनाव में एंट्री से भाजपा का क्या नुकसान या फायदा हो सकता है तो उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को मिलने वाले वोटों का आंकड़ा बढ़ेगा।
4 of 6
डेमो
उन्होंने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री लेने पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी भीड़ तो जुटा सकती हैं पर कांग्रेस को अधिक वोट नहीं दिलवा सकतीं। उन्होंने कहा गांधी परिवार के किसी भी सदस्यों को देखने के लिए जनता में उत्साह रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
कांग्रेस की चुटकी लेते हुए रीता बहुगुणा जोशी बोलीं चुनाव से दो माह पहले प्रियंका को सक्रिय कर दिया जाता है। इससे वो सोचते हैं चुनाव जीत लेंगे। जनता भी जानने लगी है कि ये चुनावी स्टंट है। इस मौके उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
बोलीं लोकसभा चुनाव में चाहे सपा-बसपा का गठबंधन हो या कांग्रेस का अकेले 80 सीटों पर लडऩे का फैसला, सभी का असल मकसद भाजपा को हराना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे जा रही भाजपा को सूबे में सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।