कानपुर में आज मुख्यमंत्री के आगमन पर संजय वन स्थित हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पुरानी मौरंग मंडी के बीच ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किया गया है, जो गुरुवार दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समापन तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ये रहेगा डाइर्वजन
- किदवईनगर एच ब्लॉक स्थित शनिदेव मंदिर चौराहे से सोटे वाले बाबा मंदिर तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
- किदवई नगर साइड नंबर-वन चौराहे से सोटे वाले बाबा मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- सोटे वाले बाबा मंदिर से कोई भी वाहन गौशाला चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।
- किदवई नगर थाने से बारादेवी और गौशाला चौराहा की ओर वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी।
- नौबस्ता बाईपास चौराहा से पुरानी मौरंग मंडी और गौशाला चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते आज और कल बदला रहेगा ट्रैफिक
गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर गुरुवार और शुक्रवार सुबह आठ बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि डायवर्जन गणेश प्रतिमा विसर्जन खत्म होने तक जारी रहेगा। वैकल्पिक मार्गों से ही निकलें।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
- बीमा चौराहा से कोई भी वाहन पुरानी चुंगी, गोल्फ ग्राउंड, मैस्कर घाट, सर्किट हाउस की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन बीमा चौराहे से जेके प्रथम होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- पनचक्की चौराहे से कोई भी वाहन जयपुरिया स्कूल की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन नरौना चौराहे से रॉकेट तिराहा, 10 नंबर कैंटीन होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- रॉकेट तिराहा से दो पहिया वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन सर्किट हाउस की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन रॉकेट तिराहा, 10 नंबर कैंटीन होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- शुक्लागंज, नया पुल से कोई भी वाहन शताब्दी चौक चौराहा, सर्किट हाउस की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन शताब्दी चौक से जयपुरिया, पनचक्की होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।