फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में देखें 'कुदरत का कहर': फसलें चौपट, पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 07 Apr 2018 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं ने किया ऐसा
शनिवार तड़के कुदरत का कहर आसमानी आफत बनकर टूटा। तेज बारिश और आंधी-तूफान में तमाम किसानों की फसलें चौपट हो गईं। कानपुर के बिल्हौर में पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 
'काल बनी काली रात': बच्चों समेत 3 की सांसें थमीं, एक की हालत नाजुक    
तेज बारिश और आंधी-तूफान से एक चौथाई फसलें प्रभावित, आम के पेड़ों का हुआ ये हाल    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तेज आंधी-बारिश से मौसम पलटा, बिजली गुल
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है। दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसम एकदम से बदल गया। अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार रात तेज बारिश और आंधी से उमस गायब हो गई लेकिन, कानपुर समेत आसपास के तमाम जिलों में बिजली गुल हो गई। रात करीब 12 बजे से मौसम ने करवट लेनी शुरू की और 1 बजते-बजते बूंदा-बांदी तेज बारिश में बदल गई।
विज्ञापन

3 of 7
अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे
आंधी चलने पर फाल्ट की आशंका से केस्को ने कई फीडरों को बंद कर दिया। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। इससे फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

4 of 7
दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसम एकदम से बदला
राजस्थान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की दिशा लगातार बदलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से चक्रवाती मौसम का असर उप्र पर पूरी तरह से आ गया है। इसकी वजह से मौसम करवट ले रहा है। दो दिन से रात में सुहानी हवाएं चल रही थीं।
विज्ञापन

5 of 7
खेतों भर गया पानी
तड़के लोगों को ऐसा अहसास होता था मानो वे कानपुर नहीं, देहरादून की हसीन वादियों में रह रहे हों। शुक्रवार रात करीब 12 बजे से मौसम बदलना शुरू हुआ। पहले तेज हवाएं चलीं, बूंदा-बादी शुरू हुई और फिर जैसे-जैसे हवाओं की रफ्तार बढ़ती गई, बूंदों ने भी जोर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
बारिश और आंधी से फसलें चौपट
बड़ी-बड़ी बूंदे गिरीं और फिर बिजली कड़कने के साथ झमाझम होने लगा। एक बजे तक आंधी पूरे रफ्तार में आ गई। शहर के कई इलाकों में बिजली काट दी गई। मौसम विभाग के अनुसार इस मौसम को प्री मानसून की तरह देखा जा रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में असर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खेतों में भरा पानी
क्या होता है चक्रवाती सिस्टम 
प्री मानसूनी मौसम में जब तापमान अधिक होता है, हवाओं में नमी भी बढ़ जाती है, तब अचानक गरज वाले बादल बनते हैं। ऐसे में तेज गरज के साथ आंधी और बारिश जैसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें