फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर और मानव रहित विमानन प्रौद्योगिकी में निवेश करेंगे रतन टाटा, अंबानी की कुछ ऐसी तैयारी

Thu, 09 Aug 2018 05:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रतन टाटा ने उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में विशेषतया मानवरहित विमानन प्रौद्योगिकी संबंधित क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि दिखाई तथा सहमति दी
डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर में देश के प्रमुख उद्योपति रतनटाटा भी निवेश करेंगे। इस संबंध में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मुंबई में रतनटाटा सहित कई प्रमुख उद्यमियों से यूपी में औद्योगिक निवेश के संबंध में वार्ता की। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- यूपी के विकास में योगदान...
 
विज्ञापन

2 of 4
डिफेन्स कॉरिडोर के संदर्भ में परिचर्चा
कैबिनेट मंत्री महाना ने बताया कि रतन टाटा ने कॉरिडोर में मानव रहित विमानन प्रौद्योगिकी से संबंधित निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को यह भी भरोसा दिलाया कि यूपी के विकास में उनका हर संभव योगदान रहेगा। महाना ने बताया कि पिछले दिनों हुए इन्वेंस्टर्स समिट के सफल आयोजन और प्रदेश के बदलते माहौल ने बड़े उद्यमियों को आकर्षित किया है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- लखनऊ में 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास...
विज्ञापन

3 of 4
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और रतनटाटा
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। मुंबई में उद्यमियों से मुलाकात में महाना ने बताया कि डिफेंस कॉरीडोर में निजी इंड्रस्ट्रीयल पार्क विकसित करने वाले उद्यमियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  रिलायंस ग्रुप चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात ...
विज्ञापन

4 of 4
सतीश महाना और मुकेश अंबानी
इसके लिए तीन हजार हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस दौरान उन्होंने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें