डेमाे पिक
यूपी के तीन जिलों बांदा, चित्रकूट और महोबा में 16 महिलाओं की हत्या कर दी गई। 90 महिलाओं से बलात्कार हुए। 275 महिलाओं का शीलभंग हुआ। 29 महिलाओं की दहेज के लिए हत्या हो गई। 167 महिलाओं का अपहरण किया गया। ये वो अपराध हैं जो पुलिस ने दर्ज किए हैं। खास बात यह है कि इस सच्चाई को यहां के अफसरों ने हाल ही में 12 अप्रैल को चित्रकूटधाम आए मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर अवगत भी करा दिया है।