फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के लिए लड़ता रहूंगा, ये कहकर अचानक भड़क उठे रामगोपाल

Fri, 30 Jun 2017 07:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव
सपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने गुरुवार को अपना 71वां बर्थडे मनाया। इस दौरान यादव परिवार में एक बार फिर दूरियां साफ नजर आईं। वहीं कार्यक्रम के दौरान बीच में रामगोपाल यादव भी अचानक भड़क उठे।

 
विज्ञापन

2 of 4
रामगोपाल यादव व अखिलेश यादव मंच पर एकसाथ
रामगोपाल के जन्मदिन पर सैफई में आयोजित कार्यक्रम में अख‍िलेश यादव तो मौजूद रहे, लेक‍िन मुलायम और शिवपाल नदारद रहे। इस पर अख‍िलेश ने मंच से कहा, 'नेताजी रामगोपाल जी से नहीं, वो मुझसे नाराज हैं। ये बात मुझसे प्रधानमंत्री ने बताई थी। हालांक‍ि, आज नेताजी यहां होते तो बर्थडे का आनंद कुछ अलग ही होता।'

 
विज्ञापन

3 of 4
रामगोपाल को जन्मदिन पर शॉल भेंट करते अखिलेश यादव
रामगोपाल यादव ने कहा, 'पार्टी में जब व‍िवाद हुआ था तब मैंने कहा था कि अखिलेश को सीएम बनाने के लिए लड़ता रहूंगा। पार्टी में रहें या नहीं, लेक‍िन आज आपसे समर्थन मांगता हूं, हाथ उठाकर समर्थन मेरा कीज‍िए।' इस बात पर जब समर्थकों ने ज‍िंदाबाद के नारे लगाए तो अचानक रामगोपाल भड़क उठे।
 
विज्ञापन

4 of 4
रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव मंच पर
रामगोपाल ने वहां लग रहे नारों को रोकते हुए कहा, पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं जाते और यहां जिंदाबाद कर रहे हो। चुप हो जाओ। इस पर सब सकपका गए कि आखिर अचनाक रामगोपाल ऐसे क्यों भड़क उठे। लेकिन बाद में स्थिति ठीक हो गई। रामगोपाल आगे बोले गरीब की दुआ जरूर लेनी चाह‍िए, क्योंक‍ि उसकी दुआ जरूर लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें