फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju: कौन था असली गजोधर, जिनका किरदार निभाने के कारण राजू ने बुलंदियों को छुआ, नाम सुनते ही हंस पड़ते थे लोग

Wed, 21 Sep 2022 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Raju Srivastav Death - फोटो : अमर उजाला
देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स में 10 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। आपको बताते हैं कौन थे असली गजोधर...जिनका किरदार निभाने के बाद राजू ने बुलंदियों को छुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
काल्पनिक नहीं वास्तविकता में थे राजू के गजोधर भइया
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के गजोधर भइया के किरदार को कोई भुला नहीं सकता है। द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में इस किरदार के माध्यम से उन्होंने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन

3 of 7
राजू श्रीवास्तव
खास बात यह है कि गजोधर भइया कोई काल्पनिक किरदार नहीं हैं, वह राजू के उन्नाव स्थित ममान में रहते थे। राजू के ददिहाल उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के मगरायर गांव में रहने वाला चाचा वेद विक्रम श्रीवास्तव बताते हैं कि बड़े भाई (राजू के पिता) रमेश चंद्र श्रीवास्तव हास्य रस के कवि थे। 

 

4 of 7
राजू श्रीवास्तव
अवधी और बैसवारी बोली में काव्य पाठ करने के कारण उन्हें बलई काका के नाम से जाना जाता था। बचपन से राजू उनकी कविताओं को बड़े गौर से सुनता था।
विज्ञापन

5 of 7
राजू श्रीवास्तव
राजू का ननिहाल यहां से तीन किमी दूर बेहटा सशान में था। वहां पर एक बुजुर्ग गजोधर रहते थे। वह रुक-रुक कर बोलते थे, उन्हीं का किरदार राजू ने अपनाया और उस किरदार को लोगों ने भी बहुत पसंद किया। 
विज्ञापन

6 of 7
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला
1983 में पहुंचे थे मुंबई, 2005 में मिली थी पहचान
बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडियन का सपना पाले राजू श्रीवास्तव 1983 में फिल्म नगरी मुंबई पहुंचे थे। कई वर्षों के संघर्ष के बाद सन 2005 में उन्हें पहचान तब मिली, जब दि ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में प्रतिभाग करने का मौका मिला। स्टार वन पर प्रसारित होने वाले इस स्टैंडअप कॉमेडी शो में वे सेकंड रनरअप रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजू श्रीवास्तव
इससे पहले भी उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार अदा किए थे, लेकिन जो नाम उन्होंने लॉफ्टर चैलेंज में आने के बाद कमाया, वह लोगों की जुबान पर छा गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया। इसी शो के बाद उन्हें किंग ऑफ कॉमेडी का नाम मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें