फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ यूपी के कई शहरों में शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लें

Sun, 12 May 2019 10:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में रविवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कानपुर के अलावा औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा और फतेहपुर में बारिश हुई। विभाग की मानें तो इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। महानगर समेत आसपास के जिलों में गर्मी का कहर झेल रहे लोगों ने बारिश होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में धूल भरी आंधी के साथ यहां बूंदाबांदी हुई। बांदा में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश के आसार बन रहे हैं। हमीरपुर में आसमान में बादल छाए होने व तेज हवाएं चलने की सूचना है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं महोबा में तेज आंधी आई। आंधी से यहां कई धरों के छप्पर उड़ गए। औरैया जिले में भी बारिश हो रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

4 of 5
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विभाग ने कानपुर, बांदा, चित्रकूट, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, घाटमपुर, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रू्खाबाद आदि शहरों के लिए आंधी व बा्रिश की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतक तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति 7.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई। सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें