फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ों में बनी ‘फेमस’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, चर्चा में ये डायलॉग

Fri, 11 May 2018 06:34 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एक जून को रिलीज हो रही ‘फेमस’ फिल्म के सहायक निर्देशक हैं शहर के राहुल देव
- दर्शकों को पसंद आ रहा फिल्म का ट्रेलर
- जैकी श्रॉफ, जिमी शेरगिल, केके मेनन, पंकज त्रिपाठी, माही गिल, श्रिया सरन लीड रोल में 
विज्ञापन
1 of 5
फेमस फिल्म के प्रमोशन में सभी मुख्य कलाकार
1 जून 2018 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'फेमस' के डायलॉग इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपराध और राजनीति की पृष्ठभूमि पर बनी 'फेमस' फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर लाखों व्यूवर्स बटोरे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल, केके मेनन, पंकज त्रिपाठी, जैकी श्रॉफ और श्रिया सरन की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलने वाली है। 
'फेमस' फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं कानपुर के राहुल देव वर्मा...
विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में राहुल ने नाम कमाया

2 of 5
फेमस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिमी शेरगिल और जैकी श्रॉफ के साथ राहुल देव वर्मा
कानपुर के राहुल देव वर्मा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम हो गया। वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘फेमस’ के भी राहुल ही असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, जिमी शेरगिल, केके मेनन, पंकज त्रिपाठी, श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
राहुल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कहानियां लिखने का शौक था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नोएडा के एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से फिल्म डायरेक्शन का कोर्स किया। कोर्स के दौरान उन्होंने फिल्म निर्देशन की बारीकियां सीखीं। मुंबई में लंबे संघर्ष के बाद साल 2013 में ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिला। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।
दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच निल बटे सन्नाटा खूब सराही गई। इसके बाद साल 2017 में ‘वोडका डायरीज’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का मौका मिला। राहुल ने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। ‘चिरकुट चंदन की अनोखी प्रेम कहानी’ फिल्म राहुल ने बनाई थी, जिसमें उन्होंने कानपुर के कलाकारों को लिया था। राहुल को हाल ही में एक एड फिल्म शूट का काम मिला है, जिसकी शूटिंग वह जयपुर में कर रहे हैं। राहुल के मुताबिक उनके पास कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम करने के लिए ऑफर हैं। 
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ों में हुई थी ‘फेमस’ की शूटिंग, चर्चा में हैं डायलॉग

3 of 5
राहुल देव वर्मा हैं फिल्म के सहायक निर्देशक
फेमस फिल्म की पूरी शूटिंग राजस्थान में धौलपुर चंबल के बीहड़ों में हुई थी। फिल्म की कहानी जिमी शेरगिल (राधेश्याम), श्रिया सरन (लल्ली) और केके मेनन (कड़क सिंह) के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अपराध और राजनीति का कनेक्शन दिखाया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, माही गिल और जैकी श्रॉफ भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। फेमस फिल्म के डायलॉग -‘रावण को मारने रामजी तीर-धनुष से नहीं, एके-47 लेकर लाएंगे’, ‘जब तक खुद की सीता का अपहरण नहीं होता, तब तक कोई आदमी राम नहीं बनता’ इन दिनों काफी चर्चा में है। 
 

मुंबई में संघर्ष के दिनों में की थी कॉल सेंटर में नौकरी 

4 of 5
राहुल देव वर्मा शक्ति कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान
अपने संघर्ष के दिनों के बारे में राहुल बताते हैं कि जब मुंबई में उन्हें कहीं भी काम नहीं मिलता था तो वह पार्ट टाइम कॉल सेंटर की नौकरी करते थे। नौकरी करते हुए उन्होेंने तमाम अनुभव हासिल किए जिसका लाभ कहानियां लिखने में मिला। राहुल एक फिल्म की कहानी लिख रहे हैं जो कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। राहुल ने मुंबई की मशहूर स्काई स्टार एडवरटाइजिंग कंपनी के साथ तीन साल तक एड फिल्म और सीरियल बनाने का काम भी किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल देव वर्मा का प्रोफाइल

5 of 5
राहुल देव वर्मा की पुरानी फोटो
प्रोफाइल:-
नाम: राहुल देव वर्मा
जन्म: 07 मई 1987 जहानाबाद फतेहपुर
घर: राजीव विहार नौबस्ता
पिता: स्वर्गीय देवनंदन वर्मा
मां: राज कुमारी वर्मा
उपलब्धि: मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें