फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमलाः आंखों से ओझल हुए वीर सपूत, इन माताओं का एक-एक आंसू पीएम मोदी से कह रहा ये बात

Sun, 17 Feb 2019 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले उन्नाव जिले के लाल अजीत कुमार, कन्नौज जिले के लाल प्रदीप यादव और कानपुर देहात के लाल श्याम बाबू की अंतिम यात्रा निकली तो तीनों जिलों में आंसुओं का सैलाब आ गया। भारत माता की जय और शहीद जवानों की जय की गूंज के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। लेकिन एक बात और एक दर्द जो लोगों को बेहद परेशान और दिल को झकझोर रहा था वो था माताओं के आसूं।
विज्ञापन

2 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
एक-एक आंसू कई सवाल कर रहा था। बार-बार शहीदों के परिजन प्रधानमंत्री से एक ही अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद अजीत के अंतिम दर्शन के लिए गांव के गांव उमड़ पड़े। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे।

4 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान अजीत के परिजन बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक ही अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सभी का कहना था कि देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला चाहिए।
विज्ञापन

6 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के लाल प्रदीप यादव के पार्थिव शरीर को बड़ी बेटी सुप्रिया ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

7 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार
जब बेटी सुप्रिया ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोग रोने लगे।

8 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार
मुखाग्नि देने के कुछ सेकेंड बाद सुप्रिया बेहोश होकर गिर पड़ी।

9 of 15
शहीदों का अंतिम संस्कार
सेना के जवानों ने फौरन उसे गोद में उठाया और चेहरे पर पानी की कुछ बूंदें डाली जिसके बाद उसे होश आया।

10 of 15
डेमो पिक
एक पल वो भी आया जब लोग उग्र होने लगे। ऐसे में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
 

11 of 15
डेमो पिक
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर देहात के श्याम बाबू का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पहुंचा।
 

12 of 15
डेमो पिक
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

13 of 15
डेमो पिक
इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, शहीद श्याम बाबू अमर रहें के नारे लगाए।

14 of 15
डेमो पिक
शहीद होने वाले उन्नाव जिले के लाल अजीत कुमार, कन्नौज जिले के लाल प्रदीप यादव और कानपुर देहात के लाल श्याम बाबू के परिजन बार-बार एक ही अपील कर रहे थे। सभी का कहना है कि प्रधानमंत्री जी...इन शहदतों का बदला चाहिए।

 
विज्ञापन

15 of 15
तीनों जिलों में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ रोष है जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें