आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के मामले में कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने यूपी में फर्रुखाबाद जिले के गांव मऊरशीदाबाद में कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार को ठोस फैसला लेना पड़ेगा। सिर्फ बातचीत से हल नहीं निकलेगा। आतंकवाद से भारत ही नहीं दुनिया के अधिकांश देश परेशान हैं। सरकार को अन्य देशों से वार्ता कर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।