फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर हुआ वार तो फूट पड़ा शहीद की बेटी की आंखों से आंसुओं का सैलाब, कहा जड़ से हो सफाया

Wed, 27 Feb 2019 06:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया यादव की आंखों में आंसू भी हैं और गुस्सा भी है। भारतीय वायु सेना ने जब पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया तो सुप्रिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता की शहादत के बाद से आंखाें में बंद आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। बोली 'रुकनी नहीं चाहिए सैन्य कार्रवाई' । 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
शहीद प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया ने रोते रोते कहा सैन्य कार्रवाई अब रुकनी नहीं चाहिए। वो (पाकिस्तान) हमको मारें, हम उनको मारें, फिर हम उनको मारें...यह कब तक चलता रहेगा। आतंकवादी तो फिर से तैयार हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इसलिए अब सैन्य कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान जैसा अभी डर रहा है, वैसा ही डरता रहे। पूरे पाकिस्तान का सफाया होना चाहिए। यह कहना था पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया का।

 

4 of 5
डेमो
आज बात करते हुए सुप्रिया की आवाज भर्राई नहीं थी, बल्कि उसकी आवाज में गर्व की अनुभूति थी। सुप्रिया कहती है कि मेरे पेपर चल रहे थे। इस कारण सुबह टीवी नहीं देखा। दोपहर को जब घर लौटी तो टीवी के आगे बैठ गई हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
इन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अलग ही अनुभूति है। अब शुरुआत हो गई है तो खात्मा भी हो, तभी इसका फायदा भी है। वरना कल को फिर कई शहीद होंगे, फिर हमला होगा। आतंकवाद खत्म होना चाहिए।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें