फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट हत्याकांड: पुलिस की लापरवाही से गई जुड़वा भाईयों की जान, इन पर गिरेगी गाज

Wed, 27 Feb 2019 02:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
तेल कारोबारी के जुड़वा बेटों की हत्या के तीन दिन बाद भी चित्रकूट क्षेत्र में शोक व भय का माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाजार व स्कूल तो पूरी तरह खुल गए लेकिन सदगुरु पब्लिक स्कूल व जानकीकुंड अस्पताल मंगलवार को भी बंद रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सतना जिले के डीएम ने मासूमों की हत्या मामले की जांच के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए और आईजी रींवा ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया है। जानकीकुंड के स्कूल परिसर से 12 फरवरी को जुड़वां बेटों की अपहरण के बाद हत्या से उपजा लोगों का क्रोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे दिन यूपीएमपी के चित्रकूट क्षेत्र में शांति तो दिखी लेकिन चहल-पहल नहीं थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
सदगुरु पब्लिक स्कूल के अलावा जानकीकुंड चिकित्सालय बंद होने से मरीजों को परेशानी होने लगी है। सतना डीएम सतेंद्र सिंह ने बताया कि सयुंक्त कलेक्टर अमर बहादुर सिंह इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच करेंगे। पुलिस की लगातार लापरवाही की बात मानने के बाद रींवा आईजी चंचल शेखर ने डीएसपी वीडी पांडेय के नेतृत्व में स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। जिससे यह तय हो गया है कि अभी इस मामले में कुछ और लोगों पर जांच के बाद गाज गिरना तय है। 

 

4 of 5
डेमो
मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चित्रकूट की इस घटना पर गहरा शोक जताकर पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गृहमंत्री व डीजीपी को सतना एसपी से लेकर अन्य टीम के कार्य की रिपोर्ट मांगी है। सतना एसपी संतोष गौर ने बताया कि सभी हत्यारोपियों की रिमांड मंगलवार की शाम खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया है। अदालत से तीन दिन और की रिमांड की मांग की है। जिससे पूरी घटना का सही तरीके जानकारी हो सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अपहरण के बाद से आरोपियों की तलाश के दौरान 14 फरवरी को नयागांव क्षेत्र में पुलिस ने मास्टर माइंड पदमशुक्ला के पिता रामकरण शास्त्री की बाइक पकड़ कर उसमें लिखे रामराज्य की जगह नंबर लिखने को कहा था। सिपाही शिवप्रसाद ने बताया कि बाबा एकदम भड़क गए थे और कहा कि अभी उन्हें जानते नहीं हो एक दिन में नौकरी ले लूंगा। चालान मत करो वह बाहर जाकर इसे मिटाकर नंबर लिखवाएंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें