फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बना हीट स्ट्रोक: यहां अब तक 4 की मौत, डॉक्टरों ने बचाव के बताए उपाय

Tue, 22 May 2018 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
लगातार बढ़ रहा तापमान अब लोगों के लिए काल साबित हो रहा है। यूपी के कानपुर शहर में हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है और भारी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर में पारा बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को हीट स्ट्रोक से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 13 को हैलट, उर्सला में भर्ती कराया गया है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इन दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रिकार्ड 8000 हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। पेट के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। बर्रा निवासी शिवदुलारी (72) को सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर हैलट इमरजेंसी लाया गया। डॉक्टरों ने उसे हीट स्ट्रोक होने की बात कही। इलाज के दौरान शिवदुलारी की मौत हो गई। इसी अस्पताल में हीट स्ट्रोक के छह मरीज भर्ती कराए गए। इसी तरह उर्सला में सात मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा र ही है।
 
विज्ञापन

करें ये उपाय

4 of 4
डेमाे पिक
-  तापमान का संतुलन बनाएं रखें, एसी से सीधा धूप में न निकलें। 
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। 
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- ज्यादा देर धूप में न रहें। 
- ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। 
- घबराहट होने पर लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें