दुनिया के टॉप-5 भौतिक शास्त्रियों में आईआईटी कानपुर के 1978 बैच के एल्युमिनी प्रो. अशोक सेन भी शामिल हैं। हाल में जारी इस सूची में पहले स्थान पर टिमोथी बर्नर्स ली हैं तो दूसरे स्थान पर प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और खगोलविद स्टीफन हॉकिंग हैं। अशोक सेन पांचवें पायदान पर हैं।