फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Kidnapping Case: प्रियंका बोलीं सरकार ने गुंडों के सामने किया सरेंडर, मायावती ने कहा जंगलराज

Fri, 24 Jul 2020 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala

कानपुर के बर्रा में संजीत अपहरण कांड में अपहरणकार्ताओं को पुलिस ने फिरौती तो दिलवा दी लेकिन युवक को सकुशल न ढूंढ पाए। अब अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती सहित कई नेताओं ने यूपी सरकार पर हमला बोलाा है। प्रियंका ने जहां पुलिस को गुंडों के सामने सरेंडर बताया वहीं मायावती ने इसे जंगलराज करार दिया है। अखिलेश ने भी इस मामले में पुलिस और प्रशासन की नाकामी बताई है।

प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर कही ये बात
संजीत अपहरण कांड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा -उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है, इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।
 



 

विज्ञापन

2 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा 'कानपुर से अपहृत इकलौते बेटे की मौत की खबर दुखद है। चेतावनी देने के बाद भी सरकार निष्क्रिय रही। अब सरकार 50 लाख का मुआवजा व दी गयी फिरौती की रकम भी दे। सपा मृतक के परिवार को 5 लाख की मदद देगी। अब कहां है दिव्य-शक्ति सम्पन्न लोगों का भयोत्पादक प्रभा-मण्डल व उनकी ज्ञान-मंडली।'

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा है कि कानपुर से अपहृत युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। शासन एवं पुलिस प्रशासन दोनों इस मामले में पूरी तरह से निष्क्रिय क्यों हैं? आशा है? युवक सही सलामत अपने परिवार तक पहुंच पाएगा। यह अपहरण भाजपा के राज के शर्मनाक क्षरण का प्रतीक है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि 'यूपी में जारी जंगलराज के दौरान एक और घटना में कानपुर में अपहरणकर्ताओं द्वारा संजीत यादव की हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया गया जो अति-दुःखद व निंदनीय। प्रदेश सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यव्स्था के मामले में तुरन्त हरकत में आए, बीएसपी की यह मांग है।'
 

4 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर  किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा है। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इसके बाद कुलदीप शव को अपनी कार में रखकर पांडु नदी में फेंक आया। तीन दिन बाद 29 जून की शाम को संजीत के पिता चमन सिंह यादव को फोन कर फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस के कहने पर मकान, जेवर बादि बेचकर जैसे तैसे 30 लाख रुपयों की व्यवस्था की और 13 जुलाई को अपहर्ताओं के सौंप दिए लेकिन पुलिस अपहर्ताओं को नहीं पकड़ पाई और वे 30 लाख लेकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें